Media24Media.com: Chhattisgarh : देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान से 3 युवक व 5 युवतियां संदिग्ध हालत में पकड़े गए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh : देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान से 3 युवक व 5 युवतियां संदिग्ध हालत में पकड़े गए

Document Thumbnail

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को की गई छापेमारी के दौरान मकान के भीतर 3 युवक और 5 युवतियां संदिग्ध अवस्था में पाए गए, जिन्हें मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया।


पुलिस के अनुसार यह मकान डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित बस्ती में रहने वाली सुरती पटेल का है। आरोप है कि यहां लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मोहल्ले के लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर मकान मालकिन कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी देती थी।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि मकान में लगातार बाहरी युवक-युवतियों का आना-जाना बना रहता था, जिससे क्षेत्र में असामाजिक माहौल बन गया था। कई बार आपत्ति जताने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

शुक्रवार को परेशान बस्तीवासियों ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने पर शनिवार को पुलिस ने मकान में दबिश दी। छापेमारी के दौरान अंदर मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से हरदी बाजार निवासी ईश्वर कुमार, नील कुमार यादव, बैगिनडबार निवासी राज दास महंत, मकान मालकिन सुरती पटेल सहित चार युवतियों को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है।

वार्डवासियों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद वार्ड क्रमांक-36 के पार्षद अजय गोड सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्षद ने कहा कि लंबे समय से अवैध गतिविधियों के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था, जिससे बच्चों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.