Media24Media.com: CM साय ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा, छत्तीसगढ़ ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CM साय ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा, छत्तीसगढ़ ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

Document Thumbnail

 बिलासपुर। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।


देशभर में आयोजित मुख्य समारोह में भारत ने अपनी विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का भव्य प्रदर्शन किया। कर्तव्य पथ पर हुए राष्ट्रीय समारोह में हाल ही में गठित नई सैन्य इकाइयों और ऑपरेशन सिंदूर में उपयोग किए गए प्रमुख हथियार प्रणालियों के मॉडल प्रदर्शित किए गए।


इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन रहे। कार्यक्रम की थीम ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पर आधारित रही।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगुवाई में  समारोह की शुरुआत हुई, जो लगभग 90 मिनट तक चला। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राष्ट्रपति और मुख्य अतिथि पारंपरिक बग्घी में कर्तव्य पथ पहुंचे।

इस वर्ष का विशेष आकर्षण भारतीय सेना द्वारा पहली बार प्रस्तुत की गई ‘चरणबद्ध युद्ध संरचना’ (Phased Battle Array) रही, जिसमें ड्रोन, टैंक और तोपखाने के समन्वित युद्ध अभ्यास का सजीव प्रदर्शन किया गया, जो आधुनिक युद्ध की वास्तविक परिस्थितियों को दर्शाता है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.