Media24Media.com: CG NEWS : बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी

Document Thumbnail

 दुर्ग। भिलाई शहर के चंद्रा मौर्या रेलवे अंडरब्रिज के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब नाली से तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौहान स्टेट की ओर बनी नाली में पहले एक मानव हाथ दिखाई दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। प्रारंभिक तौर पर नाली में केवल हाथ पड़े होने की आशंका जताई गई, लेकिन सफाई के दौरान बोरे के भीतर बंद महिला का शव मिलने से मामला गंभीर हो गया।


सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सफाई कर्मियों की मदद से नाली में जमा कचरा हटाया गया, जिसके बाद बोरे में शव होने की पुष्टि हुई। बोरे को बाहर निकालने पर उसमें महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी सहित डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक विशेषज्ञ, क्राइम ब्रांच और साइबर यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक जांच के साथ साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू की गई।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि शव से आ रही दुर्गंध के आधार पर महिला की मौत दो से तीन दिन पहले होने की आशंका है। फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को बोरे में भरकर नाली में किसने और कब फेंका।

पुलिस के अनुसार महिला की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.