Media24Media.com: #महिला का शव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #महिला का शव. Show all posts
Showing posts with label #महिला का शव. Show all posts

तालाब के पास पेड़ से लटका मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नररैया तालाब परिसर में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह गार्डन में टहलने पहुंचे लोगों ने तालाब के पास एक पेड़ पर महिला को लटका देखा। पहले तो लोगों को संदेह हुआ, लेकिन पास जाकर देखने पर महिला की मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

मृत महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, क्योंकि उसके पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला कब और कैसे तालाब परिसर पहुंची और घटना के समय वहां कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं।

फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

CG NEWS : बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। भिलाई शहर के चंद्रा मौर्या रेलवे अंडरब्रिज के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब नाली से तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौहान स्टेट की ओर बनी नाली में पहले एक मानव हाथ दिखाई दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। प्रारंभिक तौर पर नाली में केवल हाथ पड़े होने की आशंका जताई गई, लेकिन सफाई के दौरान बोरे के भीतर बंद महिला का शव मिलने से मामला गंभीर हो गया।


सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सफाई कर्मियों की मदद से नाली में जमा कचरा हटाया गया, जिसके बाद बोरे में शव होने की पुष्टि हुई। बोरे को बाहर निकालने पर उसमें महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी सहित डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक विशेषज्ञ, क्राइम ब्रांच और साइबर यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक जांच के साथ साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू की गई।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि शव से आ रही दुर्गंध के आधार पर महिला की मौत दो से तीन दिन पहले होने की आशंका है। फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को बोरे में भरकर नाली में किसने और कब फेंका।

पुलिस के अनुसार महिला की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.