Media24Media.com: मां की मौत के दो दिन बाद बेटे ने की आत्महत्या! होर्डिंग टॉवर से लटकती लाश दिखते ही मची सनसनी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मां की मौत के दो दिन बाद बेटे ने की आत्महत्या! होर्डिंग टॉवर से लटकती लाश दिखते ही मची सनसनी

Document Thumbnail

 भिलाई। शुक्रवार दोपहर सुपेला अंडरब्रिज के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां लगे एक बड़े होर्डिंग टॉवर से एक युवक का शव लटकता देख लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।


सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से शव को नीचे उतारा। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी गहरी मानसिक पीड़ा और पारिवारिक हालात को आत्महत्या की वजह बताया है।

मां की मौत के बाद गहरा सदमा

जानकारी के मुताबिक मृतक चंद्रभान विश्वकर्मा, निवासी ग्राम चौरेला (जिला बालोद), दो दिन पहले एक बड़े सदमे से गुजरा था। उसकी मां का निधन 3 दिसंबर को हुआ था। आज 5 दिसंबर को गांव में तिजनहावन का कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन उसी दिन चंद्रभान ने भिलाई में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

चंद्रभान भिलाई की एक स्टेशनरी दुकान में काम करता था और रोज की तरह शुक्रवार को भी घर से निकला था।

लोग दंग रह गए

दोपहर बाद लोगों ने टॉवर से लटकता युवक देखा तो पहले उन्हें यकीन नहीं हुआ। देखते ही देखते भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। उसकी जेब से मिले तिजनहावन के कार्ड और सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि हुई।

सुसाइड नोट में लिखा दर्द

पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में चंद्रभान ने लिखा है कि—

वह लंबे समय से परेशान चल रहा है।

मां की मौत ने उसे भीतर तक तोड़ दिया है।

वह भगवान से अपने परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना करता है।


नोट में दो लोगों—संतोष सुपेला और गुलाब—के नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज हैं। पुलिस इनसे भी पूछताछ कर रही है।

जांच जारी

भिलाई नगर पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। सुसाइड नोट की सामग्री, कॉल डिटेल्स और व्यक्तिगत परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजहों का पता चल सके।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.