CG News : छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। नारायणपुर जिले में राज्य सरकार की “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” नीति के तहत 11 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए मुख्यधारा में वापसी की। आत्मसमर्पण करने वालों में 6 पुरुष और 5 महिला माओवादी शामिल हैं।
इन सभी पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी माओवादियों ने नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पित माओवादियों में 3 मिलिट्री कंपनी सदस्य, 1 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 7 पीएम (पार्टी मेंबर) शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक नारायणपुर जिले में कुल 298 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक माओवादी को शासन की नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। पुलिस प्रशासन ने इसे माओवादी उन्मूलन और पुनर्वास नीति की बड़ी सफलता बताया है।

.gif)