Media24Media.com: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार, कोर्ट-थाने में सुरक्षा कड़ी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार, कोर्ट-थाने में सुरक्षा कड़ी

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को देवेंद्र नगर पुलिस ने आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि बघेल स्वयं सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन निर्धारित समय से 10 मिनट पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर मौजूद रहे। हालात को देखते हुए कोर्ट और थाने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।


अमित बघेल लगभग 26 दिनों से आपत्तिजनक बयानबाजी से जुड़े मामले में फरार चल रहे थे।

उधर, शुक्रवार को ही अमित बघेल की मां का निधन हो गया। उनका शव पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। माना जा रहा है कि बघेल मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेल आवेदन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें अपनी भाषा पर संयम रखना होगा और दर्ज FIR मामलों की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि किसी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.