Media24Media.com: 25 हजार की रिश्वत लेते तहसील बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

25 हजार की रिश्वत लेते तहसील बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Document Thumbnail

 सूरजपुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जरही तहसील में पदस्थ बाबू लोखन राम को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षतिपूर्ति मुआवजा प्रकरण के निपटारे के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर की गई।


जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू ने मुआवजा दिलाने के बदले पीड़ित से कुल राशि की मांग की थी, जिसमें से 15 हजार रुपये पहले ही ले चुका था। शेष 25 हजार रुपये लेते समय ACB की टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB की टीम आरोपी से बंद कमरे में पूछताछ कर रही है और पूरे प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच जारी है।

जांच के दौरान अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल ACB आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.