Media24Media.com: पोस्ट ऑफिस RD योजना के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी, सैकड़ों निवेशकों से वसूली कर आरोपी फरार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पोस्ट ऑफिस RD योजना के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी, सैकड़ों निवेशकों से वसूली कर आरोपी फरार

Document Thumbnail

 जांजगीर-चांपा। जिले में पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना में निवेश कराने का झांसा देकर करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि चांपा नगर और आसपास के क्षेत्रों में दीपक देवांगन नामक युवक ने स्वयं को पोस्ट ऑफिस का अधिकृत एजेंट बताकर सैकड़ों लोगों से वर्षों तक रकम वसूली और अब फरार हो गया है।


पीड़ित राजकुमार देवांगन सहित अन्य निवेशकों ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वे पिछले 2 से 3 वर्षों से पोस्ट ऑफिस की RD योजना में नियमित रूप से राशि जमा कर रहे थे। यह राशि उन्होंने हर माह नकद दीपक देवांगन को दी, जो खुद को अधिकृत एजेंट बताता था। आरोपी हर माह राशि लेने के बाद डायरी में एंट्री भी करता था, जिससे निवेशकों को यह भरोसा होता रहा कि उनकी रकम पोस्ट ऑफिस में सुरक्षित जमा हो रही है।

पीड़ितों के अनुसार, आरोपी ने कुछ आरडी खातों की प्रारंभिक जानकारी भी उपलब्ध कराई, लेकिन जब लंबे समय बाद खातों की वास्तविक जांच कराई गई तो सामने आया कि पोस्ट ऑफिस में एक भी राशि जमा नहीं की गई थी।

मोबाइल बंद, आरोपी फरार

वर्तमान में आरोपी दीपक देवांगन, निवासी अमरैया पारा भोजपुर, चांपा, का मोबाइल फोन बंद है और वह फरार बताया जा रहा है। पीड़ितों का दावा है कि आरोपी ने इसी तरीके से महिलाओं, व्यापारियों, मजदूरों और लेबर वर्ग के सैकड़ों लोगों से कुल 1.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ितों ने ठगी की राशि और नामों की सूची आवेदन के साथ संलग्न की है।

406 और 420 के तहत कार्रवाई की मांग

पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करने की बात कही है। जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता और ठगी की वास्तविक राशि का भी आकलन किया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.