Media24Media.com: पुराने भवन में आख़िरी सत्र: छत्तीसगढ़ विधानसभा ने 25 वर्षों की संसदीय यात्रा को दी भावभीनी विदाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पुराने भवन में आख़िरी सत्र: छत्तीसगढ़ विधानसभा ने 25 वर्षों की संसदीय यात्रा को दी भावभीनी विदाई

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज मंगलवार को पुराने विधानसभा भवन में शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी। सदन ने पूर्व सदस्य रजनीताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ला को दो मिनट का मौन रखकर नमन किया।


यह सत्र इसलिए ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि यह पुराने विधानसभा भवन का आख़िरी सत्र है। आने वाले शीतकालीन सत्र से कार्यवाही नए विधानसभा भवन में आयोजित की जाएगी।

विशेष सत्र का मुख्य विषय ‘छत्तीसगढ़ विधानमंडल के 25 वर्षों की संसदीय यात्रा’ रखा गया है। इस दौरान राज्य गठन के बाद पिछले ढाई दशकों में हुई राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी दलों के विधायकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को याद किया।

पुराने सदन में बैठकर विधायकों ने उन भावुक पलों को भी याद किया, जहां से छत्तीसगढ़ ने एक नए राज्य के रूप में अपनी ऐतिहासिक शुरुआत की थी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.