Media24Media.com: मारा गया देश का सबसे खतरनाक नक्सली हिड़मा, पत्नी राजे सहित 6 नक्सली भी ढेर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मारा गया देश का सबसे खतरनाक नक्सली हिड़मा, पत्नी राजे सहित 6 नक्सली भी ढेर

Document Thumbnail

 Hidma Killed in Encounter: छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई बड़ी मुठभेड़ में देश का सबसे कुख्यात और वांटेड नक्सली माड़वी हिड़मा ढेर हो गया। मुठभेड़ में उसकी पत्नी राजे समेत कुल 6 नक्सली मारे गए। इसे नक्सल विरोधी अभियान की अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।


हिड़मा कम से कम 26 बड़े और घातक हमलों का मास्टरमाइंड था। इसमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला भी शामिल है। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की सबसे बड़ी तलाश में था।

कौन था हिड़मा? - नक्सली संगठन का सबसे खतरनाक चेहरा

हिड़मा का पूरा नाम माड़वी हिड़मा था और वह कई नामों से जाना जाता था-
उर्फ संतोष, उर्फ इंदमुल, उर्फ पोडियाम भीमा।

जन्म: 1981, पूवर्ति (सुकमा, छत्तीसगढ़)

पद: PLGA बटालियन नंबर–1 का प्रमुख, जो माओवादियों की सबसे घातक हमलावर इकाई मानी जाती है

संगठन: CPI (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सबसे युवा सदस्य

विशेषता: बस्तर क्षेत्र से सेंट्रल कमेटी में शामिल होने वाला एकमात्र आदिवासी

इनाम: 1 करोड़ रुपये का घोषित इनाम

इन बड़े हमलों का सूत्रधार था हिड़मा

• 2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 सीआरपीएफ जवान शहीद
• 2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 की मौत, कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल
• 2021 सुकमा–बीजापुर मुठभेड़: 22 सुरक्षा कर्मी शहीद

पहचान और कट्टरता

हिड़मा की पहचान का सबसे बड़ा संकेत उसके बाएं हाथ की एक अंगुली का न होना था।
उसके कई पूर्व अंगरक्षकों—जो अब सरेंडर कर चुके हैं—ने भी स्वीकार किया था कि वह माओवादी विचारधारा को लेकर बेहद कट्टर और हिंसक प्रवृत्ति का था।

शीर्ष नक्सली नेतृत्व पर लगातार प्रहार

उल्लेखनीय है कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने इसी वर्ष मई में नक्सलियों के शीर्ष नेता
बसवाराजू उर्फ केशव नम्बाला को भी ढेर किया था।
अब हिड़मा की मौत से माओवादी संगठन की रणनीतिक और सैन्य क्षमता पर बड़ा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.