Media24Media.com: “अगर कांग्रेस में परेशान हैं तो बीजेपी में आ जाएं” - विधायक पुरंदर मिश्रा का बृहस्पति सिंह को सुझाव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

“अगर कांग्रेस में परेशान हैं तो बीजेपी में आ जाएं” - विधायक पुरंदर मिश्रा का बृहस्पति सिंह को सुझाव

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस बीच कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के आरोपों ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने शनिवार को एक वीडियो जारी कर कांग्रेस नेताओं पर 5 से 7 लाख रुपए लेकर जिला अध्यक्ष नियुक्त करने का गंभीर आरोप लगाया।


उनके बयान के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इसी बीच रायपुर उत्तर के कांग्रेस विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

“कांग्रेस का कल्चर आदिवासियों को अपमानित करने वाला”

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- “बृहस्पति सिंह कांग्रेस के पुराने आदिवासी नेता हैं। वे अपने मन की बात खुलकर बोल देते हैं। कांग्रेस का कल्चर हमेशा से आदिवासियों को अपमानित और बेइज्जत करने वाला रहा है। पहले अमरजीत भगत का माइक छीना गया था, अब बृहस्पति सिंह को अपशब्द कहे जा रहे हैं। यह आदिवासी समाज के लिए अपमानजनक है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस न लोकसभा में है और न विधानसभा में, फिर भी घमंड से बाज नहीं आ रही।

अगर बृहस्पति सिंह कांग्रेस में परेशान हैं, तो बीजेपी में शामिल हो जाएं। हमारी पार्टी विशाल हृदय वाली है — समुद्र में एक लोटा पानी आए या चला जाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”-

बृहस्पति सिंह के गंभीर आरोप, कांग्रेस में मचा हड़कंप

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने अपने वायरल वीडियो में कहा कि कांग्रेस में संगठनात्मक पदों पर धन के लेनदेन से नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी ने भी टिकट वितरण में पैसे लिए थे, जिसके चलते कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.