Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सोने के दामों में गिरावट, चांदी भी सस्ती हुई; जानें आज आपके शहर में क्या चल रहा है भाव

Document Thumbnail

Gold-Silver Rate Today: हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी, दोनों के लिए कमजोर रही। सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड के दाम में गिरावट दर्ज की गई। 24 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,25,980 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मुंबई में इसका भाव ₹1,25,830 प्रति 10 ग्राम रहा। देश के अधिकतर शहरों में यही गिरावट देखने को मिली।


बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने में करीब ₹760 और 22 कैरेट सोने में ₹700 की तेजी देखने को मिली थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव $4061.91 प्रति औंस पर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (सोमवार)

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का ताज़ा भाव
शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,15,490 1,25,980
मुंबई 1,15,340 1,25,830
अहमदाबाद 1,13,680 1,24,010
चेन्नई 1,15,340 1,25,830
कोलकाता 1,15,340 1,25,830
हैदराबाद 1,15,340 1,25,830
जयपुर 1,15,490 1,25,980
भोपाल 1,13,680 1,24,010
लखनऊ 1,15,490 1,25,980
चंडीगढ़ 1,15,490 1,25,980
चांदी भी हुई सस्ती

गोल्ड की तरह चांदी में भी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को चांदी का रेट ₹1,63,900 प्रति किलोग्राम रहा। सप्ताह भर में चांदी ₹5,000 तक सस्ती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का वायदा भाव $49.56 प्रति औंस पर पहुंच चुका है।

आगे कैसी रह सकती है सोने की चाल?

एक्सपर्ट्स के अनुसार-

  • डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी की वजह से भारत में दामों में गिरावट सीमित रही है।
  • अमेरिका में उम्मीद से बेहतर नॉन-फार्म पेरोल डेटा आया है, जिससे ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम हुई है।
  • इन मिश्रित संकेतों के बीच सोने पर दबाव बना रह सकता है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.