नई दिल्ली / रायपुर। Election Commission of India (ECI) ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे Special Intensive Revision (SIR) की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब मतदाता फॉर्म भरने और जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 तय की गई है।
किन-कौन से राज्य / क्षेत्र शामिल हैं
इस विस्तार का असर उन राज्यों/UTs पर है, जहाँ SIR पहले से जारी थी — इनमें शामिल हैं:
- अंडमान और निकोबार
- छत्तीसगढ़
- गोवा
- गुजरात
- केरल
- लक्षद्वीप
- मध्य प्रदेश
- पुडुचेरी
- राजस्थान
- तमिलनाडु
- उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल
नया शेड्यूल — प्रमुख तिथियाँ
| प्रक्रिया | नई तिथि / अवधि |
|---|---|
| फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि (Enumeration) | 11 दिसंबर 2025 |
| ड्राफ्ट मतदाता सूची (Draft Roll) प्रकाशन | 16 दिसंबर 2025 |
| दावा-आपत्ति (Claims & Objections) अवधि | 16 दिसंबर 2025 – 15 जनवरी 2026 |
| अंतिम मतदाता सूची (Final Roll) प्रकाशन | 14 फरवरी 2026 |
क्यों ज़रूरी था यह विस्तार
- कई राज्यों में बूथ-स्तर के अधिकारियों (BLOs) द्वारा ठीक से घर-घर सर्वे करना कठिन हो रहा था, जिससे SIR पूरी तरह समय पर नहीं हो पा रहा था।
- आयोग ने कहा है कि यह कदम मतदाता सूची को और Sटीक, पारदर्शी व अद्यतित बनाने के लिए लिया गया है।

.gif)