Media24Media.com: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, बेटे बॉबी देओल उन्हें घर लेकर पहुंचे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, बेटे बॉबी देओल उन्हें घर लेकर पहुंचे

Document Thumbnail

 Dharmendra Health News Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के प्रशंसकों के लिए राहतभरी खबर है। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को आखिरकार ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बुधवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके बाद उनके छोटे बेटे बॉबी देओल एंबुलेंस के जरिए उन्हें घर लेकर पहुंचे।


अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में मीडिया और फैंस मौजूद थे। धर्मेंद्र को घर पहुंचाने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

डॉक्टर ने दी सेहत की जानकारी

ब्रीच कैंडी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र की स्थिति अब स्थिर है और परिवार की इच्छा पर उन्हें घर भेजा गया है। घर पर ही डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख करेगी।

सनी देओल की टीम ने जारी किया बयान

अभिनेता सनी देओल की टीम ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए कहा कि “धर्मेंद्र जी की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है और उपचार का अच्छा असर दिख रहा है। परिवार सभी शुभचिंतकों का आभारी है।”

अफवाहों पर भड़कीं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर मंगलवार को उनके निधन की झूठी खबर फैल गई थी। इस पर पत्नी हेमा मालिनी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “यह बेहद अस्वीकार्य है कि जिम्मेदार चैनल किसी व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैलाएं, जो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। कृपया परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।”

फिलहाल धर्मेंद्र घर पर आराम कर रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। फैंस और फिल्म जगत के साथी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.