Media24Media.com: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : नवा रायपुर में रजत जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी बोले - “राज्य विकास की नई ऊंचाइयों पर”

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : नवा रायपुर में रजत जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी बोले - “राज्य विकास की नई ऊंचाइयों पर”

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को नवा रायपुर में राज्योत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक रजत जयंती समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।


मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्रिमंडल के सदस्य और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राज्योत्सव मैदान में सुबह से ही प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग जुटे। पूरा परिसर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा को दर्शाने वाली आकर्षक झांकियों और प्रदर्शनी से सजा हुआ है। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से वातावरण उत्सवमय बना हुआ है।

देखिये लाइव कार्यक्रम-

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था। इस वर्ष राज्य अपनी स्थापना की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) मना रहा है। राज्योत्सव 1 से 5 नवंबर तक चलेगा, जिसमें स्थानीय और बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

राज्योत्सव 2025 : सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा

1 नवंबर (शुक्रवार) — उद्घाटन दिवस

मुख्य मंच पर सुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत ऐश्वर्या पंडित के गायन से हुई। इसके बाद पी.सी. लाल यादव, आरू साहू, दुष्यंत हरमुख, निर्मला ठाकुर और रात 8 बजे प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुति देंगे।

2 नवंबर (शनिवार)

सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे। प्रस्तुतियों में सुनील तिवारी, जय नायर एंड चिन्हारी द गर्ल बैंड, पद्म डोमार सिंह कंवर नाचा दल शामिल होंगे।
मुख्य आकर्षण रात 9 बजे पार्श्व गायक आदित्य नारायण रहेंगे।

3 नवंबर (रविवार)

शाम 6 बजे से पद्म उषा बारले (पंडवानी), राकेश शर्मा (सूफी-भजन), कुलेश्वर ताम्रकार (लोकमंच) प्रस्तुति देंगे।
रात्रि 9 बजे पार्श्व गायिका भूमि त्रिवेदी मंच संभालेंगी।

4 नवंबर (सोमवार)

शाम 6 बजे से कला केंद्र रायपुर बैंड, मती रेखा देवांगन (लोकगीत) और प्रकाश अवस्थी प्रस्तुति देंगे।
रात 9 बजे पार्श्व गायक अंकित तिवारी की प्रस्तुति होगी।

5 नवंबर (मंगलवार) — समापन दिवस

शाम 6 बजे से मती पूनम विराट तिवारी और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की टीम प्रदर्शन करेगी।
रात्रि 9 बजे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर राज्योत्सव का समापन करेंगे।

शिल्पग्राम मंच की प्रस्तुतियां

1 नवंबर – मोहम्मद अनस (पियानो वादन), मती बासंती वैष्णव (कत्थक), रमादत्त जोशी, सोनाली सेन (गायन), स्वीटी पगारिया (कत्थक), मंगलूराम यादव (बांसगीत), चारूलता देशमुख (भरतनाट्यम), दुष्यंत द्विवेदी (पंडवानी), लोकेश साहू (भजन), बॉबी मंडल (लोकसंगीत), चंद्रभूषण वर्मा (लोकमंच)।

2 नवंबर – मती रेखा जलक्षत्रिय (भरथरी), इकबाल ओबेराय (म्यूजिक ग्रुप), बसंतवीर उपाध्याय (मानस बैंड), दीपाली पांडेय (कत्थक), लिलेश्वर सिंह (लोकसंगीत), अंविता विश्वकर्मा (भरतनाट्यम), आशिका सिंघल (कत्थक), प्रांजल राजपूत (भरथरी), प्रसिद्धि सिंह (कत्थक), जीवनदास मानिकपुरी (लोकमंच), जितेंद्र कुमार साहू (सोनहा बादर)।

3 नवंबर – सुरेश ठाकुर (भजन), डॉ. आरती सिंह (कत्थक), मती राखी राय (भरतनाट्यम), पुसऊराम बंजारे (पंडवानी), इशिका गिरी (कत्थक), गिरवर सिंह ध्रुव (भंजिया नृत्य), राधिका शर्मा (कत्थक), शांतिबाई चेलक (पंडवानी), दुष्यंत कुमार दुबे (सुआ नृत्य), गंगाबाई मानिकपुरी (पंडवानी), संगीता कापसे (शास्त्रीय नृत्य), महेन्द्र चौहान एंड बैंड, घनश्याम महानंद (फ्यूजन बैंड)।

4 नवंबर – भूमिसूता मिश्रा (ओडिसी), चैतूराम तारक (नाचा दल), आशना दिल्लीवार (कत्थक), पुष्पा साहू (लोकसंगीत), महेन्द्र चौहान (पंडवानी), प्रीति गोस्वामी (कत्थक), पृथा मिश्रा (शास्त्रीय गायन), महेश साहू (लोकमंच), विजय चंद्राकर (लोकसंगीत), तिलक राजा साहू (लोकधारा)।

5 नवंबर – दुर्गा साहू (पंडवानी), डाली थरवानी (कत्थक), संजय नारंग (लोकसंगीत), सारिका शर्मा (कत्थक), महेश्वरी सिंह (लोकमंच), चंद्रशेखर चकोर (लोकनाट्य), नीतिन अग्रवाल (लोकसंगीत), द्वारिकाप्रसाद साहू (डंडा नृत्य), महुआ मजूमदार (लोकसंगीत), नरेन्द्र जलक्षत्रिय (लोकसंगीत)।

(विशेष टिप्पणी)

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रदेश की संस्कृति, विकास और अस्मिता का प्रतीक बन चुका है। रजत जयंती वर्ष में यह आयोजन छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, लोककला और आत्मनिर्भरता की दिशा में तय की गई यात्रा को प्रदर्शित करता है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.