Media24Media.com: मक्का से मदीना जा रही बस डीज़ल टैंकर से भिड़ी, भीषण हादसे में उमराह करने गए 42 भारतीयों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मक्का से मदीना जा रही बस डीज़ल टैंकर से भिड़ी, भीषण हादसे में उमराह करने गए 42 भारतीयों की मौत

Document Thumbnail

 Saudi Arabia Bus Accident: सऊदी अरब के मुफरिहत इलाके में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें उमराह कर लौट रहे 42 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश हैदराबाद और तेलंगाना के निवासी थे। हादसा उस समय हुआ जब मक्का से मदीना जा रही बस एक डीज़ल टैंकर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिससे बड़ा नुकसान हुआ। स्थानीय आपातकालीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।


भीषण टक्कर के बाद बस में लग गई आग

सूत्रों के अनुसार, बस में सवार अधिकतर यात्री नींद में थे। डीज़ल टैंकर ने बस को साइड से टक्कर मारी, जिसके बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आग की लपटों में घिर गई। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार सऊदी अस्पतालों में किया जा रहा है। हादसे के सटीक कारणों की जाँच जारी है।

सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया शोक

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को तत्काल सऊदी प्रशासन तथा केंद्र सरकार के अधिकारियों से संपर्क कर विस्तृत जानकारी एकत्र करने व प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा—दूतावास पूरी मदद में जुटा

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा का वाणिज्य दूतावास पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा—
“मदीना के पास भारतीय नागरिकों के साथ हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

उमराह कर लौट रहे थे सभी यात्री

सभी यात्री उमराह के धार्मिक अनुष्ठान पूरे करने के बाद मदीना की ओर जा रहे थे। मक्का-मदीना हाईवे हज और उमराह यात्रियों का सबसे व्यस्त मार्ग है, जहां हर साल लाखों तीर्थयात्री आवाजाही करते हैं।

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर



जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने 24×7 हेल्पलाइन जारी की है—

  • 8002440003 (टोल फ्री)
  • 0122614093
  • 0126614276
  • 0556122301 (व्हाट्सऐप)
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.