Media24Media.com: भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी उत्सव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी उत्सव

Document Thumbnail

सीआरपीएफ कैंप में हुआ हॉकी मैच का आयोजन

आरंग-भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल भिलाई आरंग, रायपुर में हॉकी मैच का आयोजन किया गया।जिसमें प्रशासन एवं मुख्यालय कंपनी के खिलाड़ियो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।मैच का शुभारंभ उप कमाण्डेंट अजय सिंह द्वारा स्कूप शॉट से किया गया। जिसमें मुख्यालय कंपनी की टीम 1-0 से विजयी रही।

इस अवसर पर उप कमाडेंट अजय सिंह  ने अधिकारियों एवं जवानों को उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह का संदेश बताते हुए अपना अनुभव साझा करते हुए कहा ’’यह शताब्दी वर्ष हमारे हॉकी की आत्मा का उत्सव है।यह वर्ष हमारे नायकों, हमारी दृढ़ता और हमारे पुनर्जागरण का प्रतीक हैं। यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जो हमें हमारी स्वर्णिम विरासत को याद करने और भविष्य की ओर देखने का मौका देता है। हॉकी ने हमें गर्व, सम्मान और एकता की भावना सिखाई है। हमारे महान खिलाड़ियों ने हमें दिखाया है कि कैसे मेहनत, समर्पण और टीम वर्क से हम किसी को भी चुनौती का सामना कर सकते है।” 

इस अवसर पर उप कमाण्डेंट प्रियरंजन गुप्ता, सहायक कमाण्डेंट जावेद हुसैन, प्रवीण मोरे, लोकनाथन डी., प्रभाकर प्रसाद सिंह, निरीक्षक बाबूलाल गुर्जर, उप निरीक्षक वृन्दावन दहायत सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी व जवान उपस्थित रहें।




Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.