Media24Media.com: नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, तीन इनामी समेत आठ नक्सली गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, तीन इनामी समेत आठ नक्सली गिरफ्तार

Document Thumbnail

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। थाना बासागुड़ा, डीआरजी और सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन नक्सलियों पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था।


सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है, जिसमें टिफिन बम, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायर, बैटरी और माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार से जुड़ी सामग्री, जैसे पंपलेट और बैनर शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने और उनकी सक्रियता पर नज़र रखने के लिए की गई थी। पकड़े गए सभी आरोपियों को थाना बासागुड़ा में वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सुरक्षा बलों ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.