Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लौहपुरुष पटेल के विचार आज भी प्रेरणा हैं : अरुण साव

Document Thumbnail

 रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार, 12 अक्टूबर 2025 को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल को भुला दिया है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोने का जो कार्य किया, वह अतुलनीय है।

देव ने कहा, “राष्ट्र की एकता के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा उनकी उपेक्षा की है।”

“पटेल अपने विचारों से हम सबके प्रेरणा स्रोत रहेंगे” -अरुण साव

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल अपने विशाल व्यक्तित्व और विचारों के कारण सदैव हम सबके प्रेरणास्रोत रहेंगे।
उन्होंने कहा, “उन्होंने समाज में सत्य, एकता और समृद्धि के विचारों को स्थापित किया। ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनका आंदोलन ही आज़ादी का अस्त्र बना। लेकिन कांग्रेस ने उनके कर्मयोग और त्याग का कभी सम्मान नहीं किया।”

“श्रेष्ठ भारत–समृद्ध भारत का स्वप्न पटेल ने देखा था”- कविता पाटीदार

मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं अभियान की राष्ट्रीय सह संयोजक कविता पाटीदार ने कहा कि सरदार पटेल ने ही श्रेष्ठ भारत और समृद्ध भारत का स्वप्न देखा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस सपने को साकार करने का संकल्प लिया है।
पाटीदार ने कहा कि यह अवसर है कि हम लौहपुरुष के विचारों और उनके योगदान को समाज के बीच ले जाएँ।

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी और मंत्री शामिल

अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कार्यशाला में आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा और अंबिकेश केशरी ने किया, जबकि आभार प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यशाला की टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.