Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, 8 की मौत, कई घायल

Document Thumbnail

 नंदुरबार (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के चांदशैली घाट पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई।


हादसे में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में ओवरलोडिंग और तीखे मोड़ के चलते यह दुर्घटना हुई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.