Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लोक आस्था के पर्व छठ पर मुख्यमंत्री साय ने व्रतियों संग की सूर्य उपासना

Document Thumbnail

 जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कुनकुरी छठ घाट में छठ व्रतियों के साथ उदीयमान सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।


लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा देशभर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़ और मुंबई समेत देश के विभिन्न हिस्सों में छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ घाट, पटना के दीघा और कंकड़बाग घाट, तथा नोएडा के कालिंदी कुंज तट पर हजारों श्रद्धालु परिवारों सहित पहुंचे और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर पारंपरिक भक्ति गीतों, ढोलक की थाप और लोक संगीत की धुनों से वातावरण गुंजायमान रहा।

केले के पेड़ों और पारंपरिक सजावट से सजे घाटों पर व्रतियों ने नियम, संयम और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर छठ महापर्व का समापन किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.