Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी संभागों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हुई। दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि आज से बारिश की रफ्तार में कमी आ सकती है।


कहाँ-कहाँ हुई बारिश

  • बारसूर में सर्वाधिक 7 सेमी बारिश दर्ज की गई।
  • बिहारपुर में 6 सेमी, कुसमी, छुरा, कशडोल, बोदारी और दौरा कोचली में 5-5 सेमी।
  • पचपेड़ी और सोनहत में 4-4 सेमी, जबकि पेंड्रा, अहिवारा, भखारा, मस्तूरी, कुनकुरी, चांदो, भटगांव और बैकुण्ठपुर में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

अन्य अधिकांश स्थानों पर 3 सेमी से कम वर्षा हुई।

अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में नारायणपुर, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने, अचानक तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) और वर्षा की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.