Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सरकार का बड़ा फैसला : अब बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट फ्री

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों के लिए आधार के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) को पूरी तरह निशुल्क करने का ऐलान किया है। यह नया नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गया है और अगले एक साल तक प्रभावी रहेगा।


UIDAI के अनुसार इस फैसले से लगभग 6 करोड़ बच्चों को सीधा फायदा होगा। अब बच्चों के माता-पिता को आधार बायोमेट्रिक्स अपडेट कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

क्या है नियम

5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार फोटो, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण पत्र से बनाया जाता है। इस उम्र में फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन नहीं लिए जाते।

5 साल पूरे होने पर पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो) करना जरूरी है।

दूसरा बायोमेट्रिक अपडेट 15-17 साल की उम्र में कराना होता है।

पहले 5-7 और 15-17 वर्ष की उम्र में अपडेट फ्री थे, लेकिन बाकी मामलों में 125 रुपये प्रति MBU का शुल्क लिया जाता था। अब 5 से 17 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए यह पूरी तरह मुफ्त है।

अभिभावकों के लिए सलाह

UIDAI ने माता-पिता और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का आधार बायोमेट्रिक समय पर अपडेट करवाएं। इससे बच्चों को स्कूल एडमिशन, स्कॉलरशिप और DBT योजनाओं जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.