Media24Media.com: चक्रवात ‘शक्ति’ का खतरा, IMD ने महाराष्ट्र के लिए अलर्ट जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चक्रवात ‘शक्ति’ का खतरा, IMD ने महाराष्ट्र के लिए अलर्ट जारी

Document Thumbnail

 Cyclone Shakti: मानसून के समाप्त होने के बावजूद देश के कई हिस्सों में बारिश जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात ‘शक्ति’ को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, महाराष्ट्र के तटीय जिलों में इस चक्रवात का प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिससे तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।


प्रभावित जिले

IMD ने मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। अनुमानित समय 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच है। इन जिलों में 45-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मछुआरों और समुद्री गतिविधियों के लिए चेतावनी

IMD ने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं के कारण समुद्र की लहरें अत्यधिक ऊंची और खतरनाक हो सकती हैं। मौसम विभाग ने उत्तर कोंकण, पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

सरकार की एडवाइजरी

महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात ‘शक्ति’ से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को समुद्री तटों से दूर रहने की सलाह दी है। कोंकण तट पर घने काले बादल और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.