Media24Media.com: गुपचुप पापड़ी में देरी पर बदमाशों का हमला, युवक पर चाकू से वार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गुपचुप पापड़ी में देरी पर बदमाशों का हमला, युवक पर चाकू से वार

Document Thumbnail

दुर्ग। शहर में गुपचुप ठेले पर दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। मामूली सी बात पर बौखलाए दो बदमाशों ने गुपचुप बेचने वाले युवक और उसके दामाद पर चाकू से हमला कर दिया।


जानकारी के अनुसार, गौलीपारा कांग्रेस भवन के पीछे रहने वाला 25 वर्षीय अनिल वर्मा गंजपारा चौक गेट नंबर 2 के पास गुपचुप का ठेला लगाता है। बीती रात करीब 10.30 बजे दो युवक वहां पहुंचे और पापड़ी मांगी। उस समय अनिल अन्य ग्राहकों को परोस रहा था। उसने युवकों से कहा कि 5 मिनट बाद पापड़ी देगा, जिस पर दोनों बदमाश भड़क गए।

आरोपियों में से एक ने अनिल की छाती पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। अनिल को संभालने पहुंचे दामाद दीपक वर्मा पर भी दूसरे आरोपी ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और अनिल का बयान दर्ज किया। मामले में पुलिस ने धारा 109 और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह वारदात इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि गुपचुप जैसे छोटे ठेले पर भी इस तरह का हमला होना बेहद डरावनी स्थिति को दर्शाता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.