Media24Media.com: CG NEWS : कोबरा 208 बटालियन ने नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, बड़ी साजिश नाकाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : कोबरा 208 बटालियन ने नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, बड़ी साजिश नाकाम

Document Thumbnail

 बीजापुर। थाना पामेड़ क्षेत्र के एफओबी काउरगुट्टा जंगलों में कोबरा 208 बटालियन के जवानों ने नक्सल गश्त और सर्चिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की।


सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने यह सामग्री ग्राम कंचाल के जंगलों में गड्ढों में छिपा रखी थी, जिसका उद्देश्य किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना था। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण यह साजिश समय रहते विफल कर दी गई।

बरामद सामग्री की जानकारी

विस्फोटक एवं डेटोनेटर: गन पाउडर, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, बीजीएल राउंड, आरडीएक्स, इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, इम्प्रोवाइज्ड तीर बम, इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड

सामग्री और उपकरण: पटाखे, आयरन रॉड, आयरन चिमटा, आयरन कटर, बैटरी, सोलर इन्वर्टर, लिथियम बैटरी, स्पूल वायर, कॉपर वायर, स्टील कंटेनर, प्लास्टिक ड्रम, स्टील पाईप, स्टील प्लेट्स, स्टील तार, आयरन फाइल

वर्दी और कपड़े: नक्सली वर्दी, कोबरा बटालियन पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस क्लॉथ, पिट्ठू, रेड क्लॉथ, हरा क्लॉथ, वेलक्रो

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.