Media24Media.com: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: इस बार 5 दिन का आयोजन, पीएम करेंगे उद्घाटन, उपराष्ट्रपति करेंगे समापन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: इस बार 5 दिन का आयोजन, पीएम करेंगे उद्घाटन, उपराष्ट्रपति करेंगे समापन

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव इस बार पहले से भी ज्यादा भव्य होगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि इस बार राज्योत्सव तीन की जगह पांच दिन तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ से होगी, जबकि 5 नवंबर को उपराष्ट्रपति समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


कांग्रेस पर गंभीर आरोप

मीडिया से चर्चा में उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जांजगीर डकैती कांड में एनएसयूआई नेता की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा—
“जांजगीर ही नहीं, जहां-जहां अपराध हुए हैं, वहां कांग्रेस से जुड़े लोगों का नाम सामने आया है। एक विधायक का रेत माफिया से वसूली का ऑडियो आया, एक विधायक बलौदाबाजार आगजनी कांड में शामिल रहे और एक विधायक शराब घोटाले में जेल में हैं। कांग्रेस अब अपराध की पटकथा लिख रही है।”

भूपेश बघेल पर निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हालिया ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय शर्मा ने कहा—
“पूर्व सरकार के समय पुलिस अधिकारियों तक को नहीं छोड़ा गया था, फर्जी प्रकरण बनाए गए थे। तब प्रशासन का वर्किंग कल्चर पूरी तरह खत्म हो गया था। लेकिन विष्णुदेव सरकार में किसी अधिकारी पर जबरन दबाव नहीं बनाया जा रहा। अगर ऐसा कोई उदाहरण है, तो कांग्रेस सामने लाए।”

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.