Media24Media.com: #उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा. Show all posts
Showing posts with label #उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा. Show all posts

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : वनांचल के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले तीन सड़क मार्गों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कुल 15.40 किमी लंबाई के इन सड़क मार्गों के निर्माण से बैगा बाहुल्य क्षेत्र के ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार सहित अन्य जरूरी सेवाओं तक उनकी पहुंच बेहतर होगी। भूमिपूजन के अंतर्गत मुड़घुसरी से ठाकुरटोला मार्ग का 3.30 किलोमीटर, ठाकुरटोला से बांटीपथरा मार्ग का 4.00 किमी तथा सिंघारी से पांडातराई मार्ग का 8.40 किमी लंबाई में निर्माण किया जाएगा। इन मार्गों के बेहतर होने से वनांचल के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा मजबूत होने के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।


उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों का विकास शासन की प्राथमिकता है। सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं का मार्ग भी खोलती है। सड़क मार्गों के नवीनीकरण से वनांचल के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। बेहतर सड़क सुविधा से विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और आम नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।


इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष बोड़ला विजय पाटिल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशीराम धुर्वे, संतोष पटेल, मनीराम साहू, भुनेश्वर चंद्राकर, रामकिंकर वर्मा, खिलेश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से किया संवाद, सुनीं मांग और समस्याएं

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया और उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा आवश्यक विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति भी जानी। उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने कहा। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में ग्रामीणों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। शासन द्वारा विकास कार्यों और योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

निरोगी काया और स्वस्थ चित्त का सदियों पुराना आधार है योग- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कबीरधाम जिले के पी. जी. कॉलेज कवर्धा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के रूप में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनकी पहल से भारत की सदियों पुरानी हमारी स्वस्थ जीवन शैली की यह कला आज पूरे विश्व में अपनायी जा रही है। 12 वर्ष पूर्व अपने निर्वाचित होते ही उन्होंने योगा दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर मनाने का आह्वान किया था, जिसे 170 देशों ने समर्थन दिया है। आज प्रधानमंत्री मोदी 12 वर्षों के कार्यकाल के साथ सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री है, इसी के साथ यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी 12 वां वर्ष है।


उप मुख्यमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि आज हमारे ऋषि मुनियों के पुण्य स्मरण का अवसर है, हम उनके सदा आभारी रहेंगे जिन्होंने सेहत के इस बहुमूल्य कला विकसित किया और हमें विरासत के रूप में सौंपा है। यह एक प्रमाणित विद्या है, जो सदियों से हमारे जीवनशैली का अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने नियमित रूप से योगाभ्यास पर जोर देते हुए कहा कि योग निरोगी काया के साथ स्वस्थ चित्त का आधार है। सभी वर्ग के लोगों ने इसे अपनाया है।

पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सुरेश चन्द्रवंशी व अन्य प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया। प्रार्थना के साथ योग सत्र का आरंभ हुआ। योग प्रशिक्षकों ने अभ्यास सत्र के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, वक्रासन, भुजंगासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, उत्तानपाद आसन, पवन मुक्तासन, प्राणायाम सहित अन्य विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया और इनके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। अंत ध्यान और प्रार्थना के साथ सत्र का समापन हुआ।

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, नितेश अग्रवाल, गोपाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नक्सली कमांडर बारसे देवा का समर्पण, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली कमांडर बारसे देवा के समर्पण पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा थी कि उसका पुनर्वास छत्तीसगढ़ में ही हो, लेकिन यदि यह प्रक्रिया तेलंगाना में होती है तो भी कोई आपत्ति नहीं है।


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार इस दिशा में प्रयासरत थी और बारसे देवा का औपचारिक समर्पण 26 मार्च के लक्ष्य के तहत हुआ है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश से नक्सलवाद रूपी नासूर धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है और यह सुरक्षा बलों तथा सरकार के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

कर्मयोगी अभियान और जनजातीय विकास पर जोर

विजय शर्मा ने बताया कि कर्मयोगी अभियान के तहत कई जनजातीय बहुल गांवों का चयन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश में लगभग ढाई लाख की आबादी वाले दूरस्थ इलाकों में सड़क, अस्पताल, एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही पीएम जनमन योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

चैतन्य बघेल की जमानत पर प्रतिक्रिया

उप मुख्यमंत्री ने चैतन्य बघेल की जमानत को लेकर कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं—न्यायालय और चुनाव आयोग—पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया है और सभी को संस्थाओं पर विश्वास बनाए रखना चाहिए।

भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का 01 जनवरी को भूमिपूजन, उप मुख्यमंत्री शर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : 01 जनवरी को छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास को नई दिशा देने वाले भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन होने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से लगभग 146 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले इस परियोजना का भूमिपूजन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से संपन्न होगा।


आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज भोरमदेव मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मुख्य मंच एवं बैठक व्यवस्था, जनसमुदाय के बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, पेयजल सहित आयोजन से संबंधित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, सभापति डॉ वीरेंद्र साहू, कलेक्टर गोपाल वर्मा, एएसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल, एडीएम विनय पोयाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

भोरमदेव मंदिर परिसर अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटन कॉरिडोर के निर्माण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत सड़क, पार्किंग, व्यू प्वाइंट, पर्यटक सुविधा केंद्र, सौंदर्यीकरण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे न केवल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाए। भोरमदेव कॉरिडोर इसी सोच का परिणाम है, जो आने वाले वर्षों में क्षेत्र की पहचान को और मजबूत करेगा।

भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन न केवल नए साल की शुरुआत को खास बनाएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा। यह परियोजना राज्य के ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: इस बार 5 दिन का आयोजन, पीएम करेंगे उद्घाटन, उपराष्ट्रपति करेंगे समापन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव इस बार पहले से भी ज्यादा भव्य होगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि इस बार राज्योत्सव तीन की जगह पांच दिन तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ से होगी, जबकि 5 नवंबर को उपराष्ट्रपति समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


कांग्रेस पर गंभीर आरोप

मीडिया से चर्चा में उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जांजगीर डकैती कांड में एनएसयूआई नेता की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा—
“जांजगीर ही नहीं, जहां-जहां अपराध हुए हैं, वहां कांग्रेस से जुड़े लोगों का नाम सामने आया है। एक विधायक का रेत माफिया से वसूली का ऑडियो आया, एक विधायक बलौदाबाजार आगजनी कांड में शामिल रहे और एक विधायक शराब घोटाले में जेल में हैं। कांग्रेस अब अपराध की पटकथा लिख रही है।”

भूपेश बघेल पर निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हालिया ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय शर्मा ने कहा—
“पूर्व सरकार के समय पुलिस अधिकारियों तक को नहीं छोड़ा गया था, फर्जी प्रकरण बनाए गए थे। तब प्रशासन का वर्किंग कल्चर पूरी तरह खत्म हो गया था। लेकिन विष्णुदेव सरकार में किसी अधिकारी पर जबरन दबाव नहीं बनाया जा रहा। अगर ऐसा कोई उदाहरण है, तो कांग्रेस सामने लाए।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.