Bihar Election: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार देर शाम बिहार दौरे से लौटकर राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने बिहार चुनाव, नक्सल सरेंडर अभियान और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई अहम बयान दिए।
बिहार में NDA की वापसी तय – अरुण साव
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य नेता बिहार दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन के नामांकन में हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया, “बिहार में हमारी सभाओं में उमड़ रही भीड़ और जनता का जो उत्साह है, वह स्पष्ट संकेत देता है कि राज्य में एक बार फिर NDA की सरकार बनने जा रही है।”
साव ने कहा कि महागठबंधन दलों में आंतरिक कलह और समन्वय की कमी साफ झलक रही है।
नक्सल सरेंडर पर बोले डिप्टी सीएम – मार्च 2026 तक देश होगा नक्सल मुक्त
प्रदेश में बड़ी संख्या में हो रहे नक्सल सरेंडर पर अरुण साव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प का परिणाम है।
उन्होंने बताया, “गृहमंत्री शाह ने कहा था कि बस्तर में ऑपरेशन चलेगा, और अब सुरक्षा बल अंदरूनी इलाकों में तेजी से काम कर रहे हैं। हम पूरी गति से बस्तर को नक्सल मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य है।”
गुजरात मंत्रियों के इस्तीफे पर कांग्रेस को सलाह
गुजरात में कुछ मंत्रियों के इस्तीफे पर कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम साव ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने हालात सुधारने चाहिए।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस का गठबंधन खुद उनके ही अंदर टूट रहा है। वहां भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है, और आने वाले समय में कांग्रेस की स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।”

.gif)