Media24Media.com: राजनांदगांव में ACB की बड़ी कार्रवाई — तीन स्थानों पर एक साथ छापा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजनांदगांव में ACB की बड़ी कार्रवाई — तीन स्थानों पर एक साथ छापा

Document Thumbnail

 राजनांदगांव। बुधवार सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि रायपुर से करीब 10 गाड़ियों में आई अधिकारियों की टीम ने यह कार्रवाई की।




जानकारी के मुताबिक, भारत माता चौक स्थित अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार में नहाटा के घर, और कामठी लाइन क्षेत्र में भंसाली के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई खनन (माइनिंग) से जुड़े कारोबारियों, सप्लायरों और ब्रोकरों से संबंधित बताई जा रही है। टीम के पहुंचते ही शहर में हलचल मच गई और सुबह से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर ACB की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है।

फिलहाल ACB की टीमें तीनों ठिकानों पर जांच में जुटी हुई हैं, हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.