Media24Media.com: अनोखा दशहरा: पति हत्यारी पत्नियों के चेहरे वाली ‘शूर्पणखा सेना’ जलेगी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अनोखा दशहरा: पति हत्यारी पत्नियों के चेहरे वाली ‘शूर्पणखा सेना’ जलेगी

Document Thumbnail

 इंदौर (मप्र)। इस बार दशहरे पर इंदौर का जश्न अनोखा और सनसनीखेज होने जा रहा है। दम्हा लक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड में पहली बार शूर्पणखा और उसकी सेना के पुतले दहन किए जाएंगे। खास बात यह है कि शूर्पणखा के पुतले पर सोनम रघुवंशी का चेहरा लगाया जाएगा, जिस पर हनीमून पर अपने पति की हत्या का आरोप है।


यह आयोजन पुरुषों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था ‘पौरुष’ कर रही है। संस्था का कहना है कि शूर्पणखा की सेना के पुतलों पर भी उन महिलाओं के चेहरे लगाए जाएंगे, जिन पर अपने पतियों की हत्या का आरोप है।

2 अक्टूबर को जुलूस और दहन

दशहरे पर 2 अक्टूबर को इन पुतलों का शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला जाएगा और फिर दहन होगा। आयोजन में पीड़ित परिवारों को भी बुलाया गया है।

पहली बार शूर्पणखा का पुतला

पुतला बनाने का काम रावण के पुतले बनाने वाले कलाकार कालू को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें शूर्पणखा का पुतला बनाने का मौका मिला है।

संदेश ऊंचाई से बड़ा

संस्था प्रमुख अशोक दशोरा का कहना है कि उद्देश्य ऊंचा पुतला बनाना नहीं, बल्कि समाज को संदेश देना है। मिलिंद अग्रवाल ने भी कहा कि यह खुशी का आयोजन नहीं, बल्कि समाज में बढ़ती विकृतियों और विसंगतियों पर चेतावनी है।

लोगों के बीच चर्चा है कि दशहरे पर पहली बार सोनम रघुवंशी जैसे चर्चित चेहरे के साथ शूर्पणखा का पुतला दहन होगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.