Media24Media.com: Raipur Nude Party : इंस्टाग्राम पर "न्यूड पार्टी" का पोस्टर डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Raipur Nude Party : इंस्टाग्राम पर "न्यूड पार्टी" का पोस्टर डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर। सोशल मीडिया पर "न्यूड पार्टी" (Nude Party) का पोस्टर शेयर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदर्श अग्रवाल मध्यप्रदेश के अनुपपुर ज़िले के बिजुरी का रहने वाला है। उसने sinful_writer1 नाम से इंस्टाग्राम पेज पर यह पोस्ट शेयर किया था।


एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 सितंबर को इस इंस्टाग्राम आईडी से “Raipur NUDE PARTY” का इन्विटेशन पोस्ट किया गया था, जिसमें कपल्स और लड़कियों को शामिल होने के लिए बुलाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज की थी।

साइबर विंग की मदद से पहुंची पुलिस

  • आरोपी ने पोस्ट डालने के बाद इंस्टाग्राम पेज डिलीट कर दिया था।
  • इसके बावजूद रायपुर पुलिस की साइबर विंग ने सोशल मीडिया एनालिसिस के ज़रिये आरोपी की पहचान कर ली।
  • पुलिस अब आरोपी आदर्श अग्रवाल से जुड़े एक अन्य साथी की तलाश कर रही है।

पहले ही 7 लोग गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें इवेंट आयोजित करने वाले, फार्महाउस उपलब्ध कराने वाले और प्रमोशन से जुड़े लोग शामिल हैं।

असलियत: "न्यूड पार्टी" नहीं, स्ट्रेंजर्स पूल पार्टी

पुलिस की जांच में सामने आया कि न्यूड पार्टी के नाम पर जो हल्ला मचाया गया, असल में वह स्ट्रेंजर्स हाउस और पूल पार्टी थी। इसका आयोजन 21 सितंबर को भाठागांव के एसएस फार्महाउस में किया जाना था। प्रचार-प्रसार के लिए इंस्टाग्राम पर “अपरिचित क्लब” नाम से पेज बनाया गया था।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.