Media24Media.com: #न्यूड पार्टी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #न्यूड पार्टी. Show all posts
Showing posts with label #न्यूड पार्टी. Show all posts

Raipur Nude Party : इंस्टाग्राम पर "न्यूड पार्टी" का पोस्टर डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। सोशल मीडिया पर "न्यूड पार्टी" (Nude Party) का पोस्टर शेयर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदर्श अग्रवाल मध्यप्रदेश के अनुपपुर ज़िले के बिजुरी का रहने वाला है। उसने sinful_writer1 नाम से इंस्टाग्राम पेज पर यह पोस्ट शेयर किया था।


एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 सितंबर को इस इंस्टाग्राम आईडी से “Raipur NUDE PARTY” का इन्विटेशन पोस्ट किया गया था, जिसमें कपल्स और लड़कियों को शामिल होने के लिए बुलाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज की थी।

साइबर विंग की मदद से पहुंची पुलिस

  • आरोपी ने पोस्ट डालने के बाद इंस्टाग्राम पेज डिलीट कर दिया था।
  • इसके बावजूद रायपुर पुलिस की साइबर विंग ने सोशल मीडिया एनालिसिस के ज़रिये आरोपी की पहचान कर ली।
  • पुलिस अब आरोपी आदर्श अग्रवाल से जुड़े एक अन्य साथी की तलाश कर रही है।

पहले ही 7 लोग गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें इवेंट आयोजित करने वाले, फार्महाउस उपलब्ध कराने वाले और प्रमोशन से जुड़े लोग शामिल हैं।

असलियत: "न्यूड पार्टी" नहीं, स्ट्रेंजर्स पूल पार्टी

पुलिस की जांच में सामने आया कि न्यूड पार्टी के नाम पर जो हल्ला मचाया गया, असल में वह स्ट्रेंजर्स हाउस और पूल पार्टी थी। इसका आयोजन 21 सितंबर को भाठागांव के एसएस फार्महाउस में किया जाना था। प्रचार-प्रसार के लिए इंस्टाग्राम पर “अपरिचित क्लब” नाम से पेज बनाया गया था।

रायपुर में न्यूड पार्टी कांड! 40 हजार एंट्री फीस, 6 विदेशी कपल गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रस्तावित एक न्यूड पार्टी के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए इनविटेशन में युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया गया था।


शनिवार को यह पोस्टर कांग्रेस नेताओं और हिंदू संगठनों के हाथ लगते ही विरोध शुरू हो गया। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

जानकारी के अनुसार, यह पार्टी भाठागांव स्थित एक निजी फार्महाउस में 21 सितंबर को शाम 4 बजे से देर रात 3 बजे तक आयोजित की जानी थी। तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले में दो FIR दर्ज की है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए "हायपर क्लब" से जुड़े 6 आयोजकों को हिरासत में लिया है। वहीं न्यूड पार्टी में शामिल होने पहुंचे 6 विदेशी कपल को भी पकड़ लिया गया। मौके पर कई अन्य कपल भी पार्टी शुरू होने का इंतजार करते मिले।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.