Media24Media.com: पितृ पक्ष 2025 : पहला श्राद्ध आज, जानें प्रतिपदा श्राद्ध का शुभ मुहूर्त और विधि

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पितृ पक्ष 2025 : पहला श्राद्ध आज, जानें प्रतिपदा श्राद्ध का शुभ मुहूर्त और विधि

Document Thumbnail

 Pitru Paksha First Shradh 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। यह वह समय है जब लोग अपने पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं, ताकि पितरों की आत्मा को शांति मिले और परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे।


पितृ पक्ष की अवधि

  • आरंभ : 7 सितंबर 2025
  • समापन : 21 सितंबर 2025

इस बार पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध प्रतिपदा श्राद्ध 8 सितंबर 2025, सोमवार को होगा। धार्मिक मान्यता है कि प्रतिपदा श्राद्ध करने से व्यक्ति को राजसुख की प्राप्ति होती है और जीवन में हर प्रकार का सुख मिलता है।

प्रतिपदा श्राद्ध का शुभ मुहूर्त

  • कुतुप मुहूर्त : सुबह 11:09 से 11:59 बजे तक
  • रौहिण मुहूर्त : सुबह 11:59 से 12:49 बजे तक
  • अपराह्न काल : दोपहर 12:49 से 03:18 बजे तक
  • प्रतिपदा तिथि प्रारंभ : 7 सितंबर रात 11:38 बजे
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त : 8 सितंबर रात 09:11 बजे

घर पर श्राद्ध करने की सरल विधि

  • सुबह स्नान करके घर की साफ-सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।
  • दक्षिण दिशा की ओर मुख करके तांबे के पात्र में गंगाजल, दूध, चावल, तिल, जौं और सफेद फूल रखें।
  • कुश घास लेकर पितरों का स्मरण करें और जल अर्पित करें।
  • पिंडदान के लिए जौ, चावल, तिल और दूध मिलाकर पिंड बनाएं और अर्पित करें।
  • इस दौरान “ॐ पितृभ्यः नमः” मंत्र का जाप करें।
  • ब्राह्मण को भोजन कराएं, पंचबली (गाय, कौवा, कुत्ता, चींटी और पीपल) के लिए अन्न अर्पित करें और यथाशक्ति दान-दक्षिणा दें।

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. media24media इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.