Media24Media.com: आज जमकर भीगेगा बस्तर, अगले 3 दिन तेज होगी बारिश की रफ्तार, मौसम विभाग का अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आज जमकर भीगेगा बस्तर, अगले 3 दिन तेज होगी बारिश की रफ्तार, मौसम विभाग का अलर्ट

Document Thumbnail

 CG Weather Update : वातावरण में नमी और हवा की रफ्तार बढ़ने के बाद रविवार शाम राजधानी में जोरदार गर्जना के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मानसून द्रोणिका के सामान्य स्थिति में लौटने से आने वाले तीन दिन प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर बस्तर संभाग में देखने को मिलेगा।


राजधानी में तेज गर्जना और झमाझम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मुताबिक, रात 8:30 बजे तक रायपुर में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसे अच्छी वर्षा माना जा रहा है। दिनभर धूप और उमस के बाद शाम को घने बादल छा गए और जोरदार बारिश ने पूरे मौसम का रुख बदल दिया। तेज बारिश से कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

कहाँ-कहाँ रहेगा अलर्ट?

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। इन जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.