Media24Media.com: CG NEWS: मूंगफली विवाद खौफनाक, रिश्तेदार ने बोलेरो से पिता-पुत्र को कुचला, मौके पर मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS: मूंगफली विवाद खौफनाक, रिश्तेदार ने बोलेरो से पिता-पुत्र को कुचला, मौके पर मौत

Document Thumbnail

 सूरजपुर। तिवरागुड़ी गांव में मूंगफली खाने के विवाद ने सोमवार रात खौफनाक रूप ले लिया। पिता त्रिवेणी रवि और उनके पुत्र को रिश्तेदार ओमप्रकाश ने बोलेरो से कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का LIVE वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


विवाद कैसे शुरू हुआ

16 वर्षीय करण रवि खेत किनारे मूंगफली खा रहा था। इसी दौरान रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी और उसके बेटे पहुंचे और करण पर मूंगफली उखाड़ने का आरोप लगाकर पिटाई की। पिता और भाई राजा बाबू बीच-बचाव के लिए आए तो उन्हें भी पीटा गया।

जानलेवा हमला

रात करीब 11 बजे, जब त्रिवेणी रवि और उनका बेटा बाइक से लौट रहे थे, तब बोलेरो सवार ओमप्रकाश ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे लगभग 10 फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। छोटा बेटा करण गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस कार्रवाई और परिजनों की शिकायत

परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। आरोपित अब फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.