Media24Media.com: बहु की डिलीवरी कराने पहुंची सास की अचानक मौत, अस्पताल में हड़कंप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बहु की डिलीवरी कराने पहुंची सास की अचानक मौत, अस्पताल में हड़कंप

Document Thumbnail

 भिलाई। बहु की डिलीवरी कराने अस्पताल आई एक महिला की अचानक मौत हो गई। यह घटना रविवार रात कचांदुर स्थित सीएम मेडिकल कॉलेज के वार्ड लॉन में हुई।


जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती कोहका निवासी 50 वर्षीय पुष्पा गेंड्रे अपने बेटे की पत्नी कविता गेंड्रे को डिलीवरी के लिए तीन दिन पहले अस्पताल लाई थीं। 17 सितंबर को बहु की डिलीवरी हो चुकी थी और तभी से पुष्पा अस्पताल में ही रुकी हुई थीं।

रविवार रात करीब 8 बजे पुष्पा वार्ड के लॉन में टहल रही थीं, तभी अचानक चक्कर आने से गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद डॉक्टरों और मेडिकल स्टूडेंट्स ने तुरंत सीपीआर और जीवन रक्षक दवाएं दीं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने प्रथम दृष्ट्या उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। परिवार में जहां नवजात शिशु के जन्म की खुशी थी, वहीं सास की अचानक मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.