Media24Media.com: लोन वर्राटू अभियान की बड़ी सफलता: 71 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लोन वर्राटू अभियान की बड़ी सफलता: 71 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 71 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण ‘लोन वर्राटू अभियान’ के तहत हुआ, जिसका गोंडी भाषा में अर्थ है—“घर लौटो”।


इनमें से 30 नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। अधिकारियों ने बताया कि यह अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण है। आत्मसमर्पण दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय और सीआरपीएफ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी नक्सलियों को वित्तीय सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण और कृषि भूमि जैसी सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

एसपी गौरव रॉय ने कहा, “पूना मारगेम और लोन वर्राटू संदेश देते हैं कि हर किसी को लौटने का अवसर है। हम संवाद, अवसर और संवेदना के माध्यम से नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने का मार्ग दिखा रहे हैं। सक्रिय नक्सलियों से भी अपील है कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज से जुड़ें।”

पिछले 19 महीनों में दंतेवाड़ा जिले में 129 ईनामी नक्सलियों सहित 461 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं, दंतेवाड़ा और आसपास के जिलों में अब तक कुल 1,113 नक्सली आत्मसमर्पित हो चुके हैं, जिनमें 297 ईनामी नक्सली भी शामिल हैं। आत्मसमर्पितों में 887 पुरुष और 226 महिलाएँ हैं।

इस आत्मसमर्पण में शामिल कुछ प्रमुख नक्सली हैं—

  • बामन मड़काम (8 लाख रुपये ईनाम)
  • मनकी उर्फ समीला मण्डावी (8 लाख रुपये)
  • शमिला उर्फ सोमली कवासी (5 लाख रुपये)
  • गंगी उर्फ रोहनी बारसे (5 लाख रुपये)
  • संतोष मण्डावी (5 लाख रुपये)
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.