Media24Media.com: बासागुड़ा-गंगालूर सीमा पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो नक्सली

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बासागुड़ा-गंगालूर सीमा पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो नक्सली

Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। बासागुड़ा और गंगालूर थाना क्षेत्र की सीमा पर शुक्रवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया।


एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि की है। सुरक्षाबलों ने मौके से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए हैं, जिनमें एक 303 रायफल भी शामिल है।

इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि इस मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचा हो सकता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.