Media24Media.com: छत्तीसगढ़: वोट चोरी आरोपों के बीच विजय शर्मा ने की एसआईआर की मांग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़: वोट चोरी आरोपों के बीच विजय शर्मा ने की एसआईआर की मांग

Document Thumbnail

 रायपुर। बिहार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी वोट चोरी का मुद्दा गरमा गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) बेहद जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा-


“राहुल गांधी एक ओर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की बात करते हैं और दूसरी ओर एसआईआर का विरोध करते हैं। पारदर्शिता के लिए छत्तीसगढ़ में एसआईआर होना ही चाहिए।

नक्सली मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी

विजय शर्मा ने गरियाबंद जिले में हुई नक्सली मुठभेड़ को लेकर सुरक्षाबलों की सराहना की। इस कार्रवाई में 10 नक्सली मारे गए, जिनमें—

बालकृष्णन उर्फ मनोज (सीसी मेंबर, 1 करोड़ का इनामी)

प्रमोद उर्फ पांडा (25 लाख का इनामी)
शामिल हैं।
शर्मा के अनुसार, इस ऑपरेशन से प्रदेश में सक्रिय सीसी मेंबरों की संख्या में और कमी आई है, जिसे नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

चुनाव आयोग की तैयारी

इधर, चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग सूत्रों के मुताबिक—

  • देशभर में करीब दो लाख नए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) नियुक्त किए जाएंगे।
  • हर 250 घरों पर कम से कम एक चुनाव प्रतिनिधि की मौजूदगी रहेगी।
  • ड्राफ्ट और फाइनल मतदाता सूची की टाइमलाइन राज्यों से मिले इनपुट के आधार पर तय की जाएगी।

आयोग ने साफ किया है कि यह राष्ट्रव्यापी एसआईआर प्रक्रिया है और इसका सीधा संबंध बिहार विधानसभा चुनाव से नहीं है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.