Media24Media.com: दंतेवाड़ा IED विस्फोट: घायल CRPF जवान से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दंतेवाड़ा IED विस्फोट: घायल CRPF जवान से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा

Document Thumbnail

 रायपुर/दंतेवाड़ा। डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा के मालवाही इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED विस्फोट में घायल हुए CRPF जवान आलम मुकेश से एक निजी अस्पताल में मुलाकात की।


उन्होंने डॉक्टरों से जवान की सेहत की जानकारी ली और आलम मुकेश का मनोबल बढ़ाया। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा-

“जवान आलम मुकेश को शासन की पूरी मदद मिलेगी। यदि किसी अतिरिक्त सहायता की जरूरत होगी, तो उन्होंने मुझे सीधे सूचित करने को कहा है।”

गृह मंत्री ने यह भी बताया कि नक्सली संगठन की सक्रिय CC मेंबर सुजाता ने आत्मसमर्पण किया है। यह संकेत है कि अन्य नक्सली भी मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में जल्द शांति स्थापित होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.