Media24Media.com: खेल से होता है मानसिक और शारीरिक विकास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायतुम में विकासखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

खेल से होता है मानसिक और शारीरिक विकास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायतुम में विकासखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Document Thumbnail

महासमुंद। रायतुम क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायतुम में कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान छात्र छात्राओं ने इस कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए पवन ध्रुव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के व्यायाम प्रदान करता है। शारीरिक रूप से खेल हड्डियों, मांसपेशियों और हृदय को मजबूत करते हैं। उन्होंने यहाँ भी बताया की मानव शरीर एवं स्वास्थ्य के लिए खेलकूद अति आवश्यक है।

इसी प्रकार से रमाकांत ध्रुव के कहा कि जीवन में खेल का महत्व बताया कि समन्वय और संतुलन में सुधार करते है और रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक होता है। स्वागत कार्यक्रम में सम्मलित वरिष्ठ व्याख्याता देवेंद्र साहू ने कहा कि खेलो से जीवन में सर्वांगीण विकास होता है। मानसिक रूप से खेल तनाव, चिंता और अवसाद को कम करते है और आत्मविश्वास में सुधार करते है और मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेलकूद महत्वपूर्ण है।

इसमें आयोजक हेमपुष्पा ध्रुव ने कहा ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं खेलकूद का अवसर मिलना चाहिए जिसमे यहाँ खेल कबड्डी ग्रामीण क्षेत्रों का खेल है।इस कार्यक्रम में सम्मलित व्यायाम शिक्षक, ओमप्रकाश जसवाल पिरदा, डॉक्टर सेवन दास मानिकपुरी बेमचा, बेदराम सर बिरकोनी, राजेश्वरी ध्रुवंशी झलप,रामेश्वरी दीवान छापोंराडीह से, डोलेश होता तुमगांव, वैभव मानिकपुरी सर, रोहिदास सर तुरेगा, विजय ध्रुतलहरे बावन केरा, कुमार लाल साहू बनपचरी, गोविंद ध्रुव, सोनवानी सर रायतुम, गणेश मानिकपुरी सिरपुर, वरिष्ठ व्याख्याता देवेन्द्र कुमार साहू, हरिहर दीवान, राकेश यादव,चन्द्रशेखर चंद्राकार, हेमपुष्पा ध्रुव, राकेश चंद्राकर,आरती कुजूर,अपर्णा पाल, सारिका साकरकर, रुक्मणि शर्मा, हीरा यादव,हीरा लाल निषाद,पूर्णिमा ठाकुर आदि सम्मलित रहे है।

इस कबड्डी प्रतियोगिता में बहुत से छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायतुम बिंदिया, शिवा मणि, खुशी, प्रिया, कुंती, वासनी, पिंकी, तारणि, राखी, द्रोण, कुणाल सागर लोकेश,नेत्र राम, ललिता युवराज, माधुरी ने अपनी प्रतिभा लोहा मनवाया। कबड्डी प्रतियोगिता में विकास खंड महासमुंद के 250 छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.