Media24Media.com: कांग्रेस की सभा में घमासान: मंच पर भिड़े नेता, माइक छीना-झपटी, BJP ने कसा तंज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस की सभा में घमासान: मंच पर भिड़े नेता, माइक छीना-झपटी, BJP ने कसा तंज

Document Thumbnail

 बिलासपुर। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ जनसभा खुद कांग्रेस नेताओं के बीच टकराव का मंच बन गई। सभा में भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, शिव डहरिया और अमरजीत भगत जैसे दिग्गज मौजूद रहे, लेकिन एकजुटता दिखाने के बजाय गुटबाजी और तकरार खुलकर सामने आई।


भूपेश बघेल का तंज

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मंच से कहा— “हम वोट से नहीं, वोट चोरी से हारे हैं, अब कोई ये मत कहे कि सरकार ने काम नहीं किया।”
यह टिप्पणी टीएस सिंहदेव के पुराने बयान पर अप्रत्यक्ष कटाक्ष मानी गई।

शिव डहरिया का वार

पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने भी नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को घेरते हुए कहा— “हमारे कार्यकर्ता किसी के चमचे नहीं हैं, अपनों की सार्वजनिक आलोचना गलत है।”

माइक छीना, वीडियो वायरल

इसी दौरान जब अमरजीत भगत भाषण दे रहे थे, तभी सचिन पायलट के आने पर उनका माइक छीन लिया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।





भाजपा का हमला

भाजपा ने वायरल वीडियो को साझा करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा— “ये जनता है, सब जानती है। झूठे वादों और भ्रष्टाचार का यही हश्र होता है।”

कार्यक्रम का मकसद भाजपा पर हमला और कांग्रेस की एकजुटता दिखाना था, लेकिन मंच पर ही गुटबाजी उजागर होने से पार्टी की फजीहत हो गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.