Media24Media.com: नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता : गरियाबंद में 10 नक्सली ढेर, नारायणपुर में 16 ने किया आत्मसमर्पण - CM साय ने दी बधाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता : गरियाबंद में 10 नक्सली ढेर, नारायणपुर में 16 ने किया आत्मसमर्पण - CM साय ने दी बधाई

Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद और नारायणपुर जिलों में नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी उपलब्धियों पर सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी जवानों को बधाई दी है।


गरियाबंद में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं। इनमें केंद्रीय समिति सदस्य और ₹1 करोड़ के इनामी मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। इसे अभियान की ऐतिहासिक सफलता माना जा रहा है।


वहीं, नारायणपुर में जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलियों की झूठी विचारधारा अब कमजोर पड़ रही है और छत्तीसगढ़ में विश्वास, विकास और शांति की नई सुबह हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक ‘नक्सलमुक्त भारत’ का संकल्प अवश्य पूरा होगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.