Media24Media.com: सांप से 35 साल पुरानी दुश्मनी! बुजुर्ग को 14 बार डसा, फिर भी मौत नहीं… गांव में फैली दहशत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सांप से 35 साल पुरानी दुश्मनी! बुजुर्ग को 14 बार डसा, फिर भी मौत नहीं… गांव में फैली दहशत

Document Thumbnail

 झांसी (यूपी)। जिले के चिरगांव इलाके के ग्राम पट्टी कुम्हर्रा में एक अजीबोगरीब और रहस्यमयी घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग सीताराम को पिछले 35 साल में एक ही सांप ने 14 बार काटा, लेकिन हर बार वे मौत के मुंह से बच निकले।


पहली बार 35 साल की उम्र में काटा

सीताराम बताते हैं कि उन्हें पहली बार सांप ने तब डसा था जब उनकी उम्र 35 साल थी। गांव के वैद्य ने इलाज किया और वे बच गए। लेकिन तभी से हर कुछ सालों में वही सांप उनके सामने आ जाता है और उन्हें डस लेता है।

मंदिर में हुआ ताज़ा हमला

हाल ही में यह घटना तब दोहराई गई जब सीताराम खेड़ापति हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे। झाड़ियों से अचानक वही सांप निकला और उनके पैर पर वार कर दिया। घबराए ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है।

अंधविश्वास और चर्चा

  • गांव में इस घटना ने अंधविश्वास को और बढ़ा दिया है।
  • कोई इसे नाग-नागिन का बदला बता रहा है।
  • कुछ लोग इसे पिछले जन्म का श्राप मान रहे हैं।
  • महिलाएं इसे "नागिन का श्राप" कह रही हैं।
  • वहीं युवा इसे टीवी सीरियल जैसी कहानी मानकर मज़ाक भी उड़ा रहे हैं।

डॉक्टरों की राय

डॉक्टरों का कहना है कि सीताराम की मजबूत प्रतिरोधक क्षमता और किस्मत ने उन्हें बार-बार मौत से बचाया है। हालांकि ग्रामीण इसे रहस्यमयी चमत्कार मान रहे हैं।

सीताराम का सवाल

"मैंने जिंदगी का लंबा सफर तय कर लिया है, अब डर नहीं लगता। लेकिन यह रहस्य आज भी सवाल बना हुआ है कि आखिर यह सांप मेरा पीछा क्यों कर रहा है?"

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.