Media24Media.com: बैंक ऑफ़ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की साधारण सभा और अभिनंदन समारोह सम्पन्न

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की साधारण सभा और अभिनंदन समारोह सम्पन्न

Document Thumbnail

 रायपुर । बैंक ऑफ़ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन, भोपाल अंचल के अंतर्गत रायपुर क्षेत्र की साधारण सभा और अभिनंदन समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रायपुर अंचल के महाप्रबंधक दिवाकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के पूर्व महाप्रबंधक एवं एसोसिएशन के राष्ट्रीय सहायक महासचिव डॉक्टर जवाहर कर्णावट ने की।


समारोह की शुरुआत संगठन के अध्यक्ष गिरीश आचार्य द्वारा अतिथियों के स्वागत संबोधन से हुई। महासचिव सत्यनारायण पालीवाल ने सभा में एसोसिएशन की मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी विस्तार से प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के विशेष अवसर पर 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठ सदस्यों एच. एस. कानेटकर, वीरेंद्र कुमार सिंह और जी. नरैया का सम्मान कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी आर.के. मंडल, ए.पी. सिंह और के.सी. माहेश्वरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

सभा में वरिष्ठ अधिकारियों व सदस्यों ने संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का कुशल संचालन एंटोनी सामी ने किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.