Media24Media.com: गाज़ियाबाद में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का 10 सितम्बर को होगा उद्घाटन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गाज़ियाबाद में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का 10 सितम्बर को होगा उद्घाटन

Document Thumbnail

नई दिल्ली,  उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री  प्रह्लाद जोशी 10 सितम्बर को राष्ट्रीय परीक्षण भवन (एनटीएच), गाज़ियाबाद की नई अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे।

यह प्रयोगशाला पैकेज्ड पेयजल, मिनरल वॉटर, खाद्य पैकेजिंग सामग्री, धातु तारें, कोयला, पेट्रोलियम कोक, बिटुमिन, पेंट, एंटी-स्किड उत्पाद, फिल्ट्रेशन मीडिया और रंगीन चॉक सहित कई सामग्रियों के परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

एनएबीएल से आईएसओ/आईईसी 17025:2017 के तहत मान्यता प्राप्त इस प्रयोगशाला को बीआईएस, एफएसएसएआई और उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 की स्वीकृति भी प्राप्त है। यहां एटॉमिक एब्जॉर्प्शन स्पेक्ट्रोमीटर, आईसीपी-एईएस, जीसी-एमएस, एचपीएलसी और आयन क्रोमैटोग्राफ जैसे अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनसे जटिल और सटीक परीक्षण संभव हो सकेगा।

प्रयोगशाला विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और उद्योगों को प्रशिक्षण व अनुसंधान सहयोग भी प्रदान करेगी। साथ ही, फोर्टिफाइड खाद्य उत्पाद, मसाले और सूक्ष्म पोषक तत्वों के परीक्षण जैसी नई सेवाएं शुरू करने की भी योजना है। वर्ष 1977 में स्थापित एनटीएच, गाज़ियाबाद विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली परीक्षण और अंशांकन सेवाओं का विश्वसनीय केंद्र माना जाता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.