Media24Media.com: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का राष्ट्रीय सम्मेलन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का राष्ट्रीय सम्मेलन

Document Thumbnail

नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में 13 सितंबर, 2025 को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने की, जिसमें राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्र शेखर कुमार भी मौजूद रहे।

सम्मेलन में बिहार, महाराष्ट्र, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के मंत्री शामिल हुए।

बैठक में योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। श्री रिजिजू ने कहा कि सरकार नई दृष्टि के साथ अल्पसंख्यक युवाओं, महिलाओं और समुदायों के लिए योजनाओं को गति दे रही है। जॉर्ज कुरियन ने “Reform, Perform, Transform and Inform” के मंत्र पर जोर दिया। 

मंत्रालय ने आने वाले पांच वर्षों की रूपरेखा प्रस्तुत की और ‘वोकल फॉर लोकल’ तथा ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ावा देने का आह्वान किया। सम्मेलन ने अल्पसंख्यक समुदायों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.