Media24Media.com: चरौदा में स्वच्छता ही सेवा है के तहत् चला स्वच्छता अभियान, सीआरपीएफ ने दिया स्वच्छता और पौधरोपण का संदेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चरौदा में स्वच्छता ही सेवा है के तहत् चला स्वच्छता अभियान, सीआरपीएफ ने दिया स्वच्छता और पौधरोपण का संदेश

Document Thumbnail

आरंग। मंगलवार को अजय कुमार सिंह उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल भिलाई के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा के तहत् प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें बच्चों, शिक्षको जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर बच्चों व समुदाय को संबोधित करते हुए सहायक कमांडेंट प्रवीण मोरे ने कहा स्वच्छता को हम अपने आचरण में शामिल करेंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा।

वहीं ग्राम सरपंच देवशरण धीवर ने सीआरपीएफ जवानों का अभिनंदन करते हुए कहा स्वच्छता किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर ही अपने गांव, देश,राज्य को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। जवानों ने बच्चों और समुदाय के साथ मिलकर स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा परिसर में सीआरपीएफ जवानों ने बच्चों व ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में पौधे रोपित कर हरियाली का संदेश दिया। साथ ही बच्चों को स्वच्छता और पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।

स्वच्छता व पौधरोपण अभियान के आयोजन में अहम् भूमिका उप कमांडेंट अजय सिंह,निरीक्षक यू एस टंडन, निरीक्षक चतुर्वेदी, उप निरीक्षक दिलधर उरांव सहित अन्य जवानों का रहा। वहीं स्वच्छता सभा का संचालन नवाचारी शिक्षक महेन्द्र पटेल ने स्वच्छता जागरूकता गीत गाकर किया। जो आकर्षण का केंद्र रहा। स्वच्छता अभियान में पंच प्रतिनिधि संतोष कोसरिया,पालक माखन धीवर,पंच फेकू साहू, टुकेश धीवर, संस्था प्रमुख कीर्ति कुमार परमाल, गुरुचंद पारधी, शिक्षक सूर्यकांत चन्द्राकार, दीनदयाल धीवर, जितेंद्र यदु, डिलेश्वर साहू, शिक्षिका संगीता पाटले, भुनेश्वरी चंद्राकर, मनीषा चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, सीआरपीएफ जवानों व ग्रामीणों की सहभागिता रही।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.